भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में आने वाले कोलार इलाके में युवती ने अपने लिव – इन पार्टनर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि दोनों की मुलाकात shaadi.com के जरिए हुई थी, इसके बाद दोनों लिव इन में रह रहे थे। आरोपी युवक मुरैना जिले का रहने वाला है आरोपी के साथ शादी का झांसा देकर लगातार युवक संबंध बना रहा था युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है, आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 24 साल की युवती कोलार इलाके में किराए से रहती थी और युवती मूलरूप से गाडरवारा की रहने वाली है।
एमबीए की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आई हुई थी। पढ़ाई के बाद यहां पर युवती प्राइवेट जॉब करने लगी और shaadi.com पर उसने अपनी प्रोफाइल बना रखी थी। यहां पर युवती की मुलाकात मुरैना के रहने वाले एक युवक से हुई, आरोपी खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बता रहा था इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और बातचीत प्यार में बदल गई।
इसके बाद आरोपी पीड़िता के साथ लिव इन में रहने लगा और उसने युवती से कहा कि जल्द शादी करेगा पिछले महीने युवक पर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह चुपचाप तरीके से उसे छोड़कर चला गया है और कॉल भी उठाना बंद कर दिए ,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
