मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आपको बता दें कि दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, दोनों बाइक पर सवार पांच लोग में से दो की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोग घायल हैं जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सबलगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 552 स्थित पीपल वाली चौकी के पास की यह घटना है।
सूचना के बाद सबलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी को सबलगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने संतोष सचिन और विशू को मृत घोषित कर दिया है। घायल हुए अंकेश और नरोत्तम को इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
