महू रैली में प्रियंका और राहुल गांधी के राजनीतिक भाषण पर रोक! प्रशासन ने सशर्त दी अनुमति, कांग्रेस ने बताया तुगलकी फरमान

मध्य प्रदेश

इंदौर : मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस सभा में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा समेत कई बड़े नेता शामिल होने वाले थे। लेकिन इससे पहले जिला प्रशासन ने कांग्रेस की सभा को सशर्त अनुमति दी है। शर्त के मुताबिक, सभा में शामिल होने वाला कोई भी नेता राजनीतिक भाषण नहीं दे पाएगा। अनुमति में कहा गया कि- मंच से राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण नहीं होंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल सा आ गया है। कांग्रेस ने इसे तुगलकी फरमान बताया है।

जिला प्रशासन के इस आदेश को कांग्रेस ने तुगलकी फरमान बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि ये आदेश दिखाता है सरकार संविधान विरोधी है। इन आदेशों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस संविधान बचाने के लिए हमेशा लड़ती रहेगी।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पलटवार किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के आदेश को सही बताते हुए कहा कि- कांग्रेस की रैली का नाम जय बापू, जय भीम, जय संविधान तो बाबा साहेब पर बात करेंगे। कांग्रेस मंच से संविधान पर बात करें लेकिन राजनीतिक रूप से कोसने का काम बाबा साहेब की जन्म भूमि से नहीं करे। किसी भी सभा को नियम शर्तों के मुताबिक ही अनुमति दी जाती है, महू में भी ऐसा ही हुआ है।

बता दें कि 27 जनवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम करने जा रही है। रैली का मकसद अंबेडकर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बयान है। संसद में अमित शाह के बयान पर लड़ाई लड़ने के बाद अब कांग्रेस अंबेडकर के जन्म स्थल महू में इस कार्यक्रम को करने जा रही है। साथ ही कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ पदयात्रा भी शुरू की जाएगी। इस पदयात्रा को एक साल तक चलाया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry