चेहरे को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए महिलाएं और पुरुष कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं. वहीं कुछ लोग नेचुरली तरीके अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. यह भी काफी असरदार माने जाते हैं. एलोवेरा जैसे पौधे या फिर रसोई में मौजूद हल्दी जैसे औषधीय गुणों से भरपूर चीजों का उपयोग भी स्किन केयर के लिए किया जाता है. उन्हीं में एक शहद और मलाई भी है.
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं. साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है. मलाई भी स्किन को नमी पहुंचाने और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करती है. ऐसे में आप इसका उपयोग कई तरीको से कर सकते हैं. जिससे आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन मिले.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
