दिल्ली में कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, एक हफ्ते में आए 99 केस, क्या डराने वाले बन रहे हालात?

दिल्ली

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में उछाल देखी गई है. दिल्ली में अभी कोरोना के 104 एक्टिव मामले. जबकि 19 मई तक दिल्ली में 24 एक्टिव केस थे और एक ही हफ्ते में 99 मामले बढ़ गए. हालांकि इस दौरान 19 मरीज रिकवर भी हुए. पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़े हैं वो चौंकाने वाले हैं.

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखें तो यह संख्या एक हजर के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में आज सोमवार को 11 बजे तक कोरोना के 1009 मामले हैं. देश में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव मामले केरल में हैं और इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है. एक्टिव मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है.

केरल में अभी कोरोना के 430 एक्टिव मामले हैं. जबकि महाराष्ट्र में 209 एक्टिव केस हैं. दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 100 के पार हो गई है और 104 तक पहुंच गई है. एक्टिव मामलों के लिहाज से गुजरात चौथे नंबर पर है और यहां पर अभी 83 कोरोना केस हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry