एक पुरानी कहावत है तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं…लेकिन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की राजनीतिक और पारिवारिक जिंदगी को एक तस्वीर ने ही पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है. एक तस्वीर उन्हें पार्टी और परिवार से दूर कर दिया. लालू प्रसाद यादव अपनी बेटे की हरकत से इतने नाराज हुए कि उन्होंने एक महिला के साथ उनकी तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद उन्हें न केवल पार्टी के छह सालों के लिए निकाल दिया, बल्कि परिवार से उनका रिश्ता खत्म करने का ऐलान कर दिया. हालांकि तेज प्रताप यादव शनिवार को सफाई दी थी कि उन तस्वीरों से उनका कोई नाता नहीं है और उनके अकाउंट को हैक किया गया था.
वैसे भी तेज प्रताप यादव अपनी हरकतों के कारण प्रायः ही सुर्खियां बंटोरते रहते हैं और इस बार एक महिला के साथ कथित संबंध को लेकर उनकी चर्चा न केवल बिहार में हो रही है, बल्कि पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
