बिहार के भागलपुर में बजरंगबली के मदिर में चोरी हो गई. भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र में बजरंगबली का मंदिर है. ये मंदिर नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल से 100 मीटर आगे है. इस मदिंर में एक महिला ने दिनदहाड़े चोरी की. चोरी की ये घटना 19 मई की बताई जा रही है, लेकिन मामले का सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है. एक अज्ञात महिला ने मदिर में बजरंगबली के कान के चांदी के कुंडल, चांदी का ही जनेऊ, पांव का कड़ा और अन्य जेवरात चोरी कर लिए.
चोरी करने के बाद महिला एनएच 31 के रास्ते नवगछिया जीरोमाइल की ओर फरार हो गई. पुलिस इस महिला की खोजबीन में जुट गई है. चोरी का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि एक महिला बंजरंगबली के मंदिर में आती है. इसके बाद वो बजरंगबली के चांदी कान के कुंडल उतारती है. चांदी का जनेऊ उतारती है. फिर वो हनुमान जी के पांव का कड़ा और अन्य जेवरात भी उतार लेती है. इसके बाद सबको चोरी करके चली जाती है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad