इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले 8 सालों से राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ओर से खेल रहे संजू सैमसन IPL 2026 में दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने RR को अपने फैसले से अवगत करा दिया है. इस दौरान पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि सैमसन का ये फैसला RR के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बढ़ता प्रभाव हो सकता है. IPL 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद वैभव को प्लेइंग XI में जगह मिली थी और उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक ठोककर धमाल मचा दिया था.
आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंदों में शतक ठोकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में IPL 2025 में चोट के बाद संजू सैमसन ने वापसी की तो उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा. इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि संजू जानते हैं कि ओपनिंग की जगह यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ले लेंगे, इसलिए उनका अपना फ्यूचर सवालों के घेरे में होगा.

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad