दुर्ग: दीपावली के पावन अवसर पर दुर्ग में विष्णु के दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल में बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. बच्चों के साथ दीप जलाकर पटाखे जलाए और दिवाली की खुशियां साझा की.
स्कूल में बच्चों के साथ दिवाली: दुर्ग स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला शक्तिनगर में विष्णु के दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के बच्चे, टीचर्स, जनप्रतिनिधि और मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए. मंत्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ल गढ़े बर थीम को लेकर जीवन में शिक्षा के महत्व को बताया और बच्चों को पढ़ाई करने में प्रेरित किया.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
