रीवा: हिंदी भी नहीं पढ़ पाए मास्टर जी, लिखने के लिए कहा तो पेपर आगे बढ़ा दिया… जांच के आदेश

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के रीवा से एक शिक्षक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि खुद टीचर अपने आप को पढ़ने लिखने में असमर्थ बता रहे हैं. यह वीडियो डीएम के संज्ञान में भी आया है. उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है.

यह वीडियो त्योंथर के रायपुर जनशिक्षा केंद्र के अंतर्गत बारी चौरा प्राथमिक विद्यालय का है. यहां पर तैनात शिक्षक दिनेश द्विवेदी ने खुद कबूल किया कि वे पढ़ने-लिखने में सक्षम नहीं हैं. जबकि दो साल बाद वो रिटायर भी होने वाले है.ऐसे में सवाल उठता है कि जो खुद पढ़ लिख नहीं सकते वो बच्चों को क्या पढ़ा रहे होंगे.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला त्योंथर विकासखंड के चौरा प्राथमिक विद्यालय का है. यहां एक शिक्षक दिनेश द्विवेदी जो पिछले कई सालों से स्कूल में पढ़ाते है. वे न तो ठीक से पढ़ सकते है और न ही अपना नाम लिख सकते है. इस शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियों में वो ये बात खुद कबूल करते नजर आ रहे हैं कि वो खुद अच्छे से पढ़ लिख नहीं सकते. ऐसे में सवाल उठता है कि जब वो खुद नहीं पढ़ सकते तो वो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे. बताया जा रहा है कि शिक्षक दो साल बाद रिटायर भी होने वाला है.

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यहां एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रही है और शिक्षकों को मोटी रकम तनख्वाह में दे रही है. वहीं एक तरफ इसके बाद भी शिक्षा व्यवस्था का यह हाल है. अब सवाल यह उठता है कि जब ऐसे शिक्षक होंगे तो छात्रों का भविष्य क्या होगा.

जांच में जुटे अधिकारी

हालांकि, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मामले को संज्ञान में लिया है. उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिला शिक्षा अधिकारी मामले की जांच कर रहे है. मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry