भोपाल। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या से पहले संगम पर भगदड़ मच गई, कई लोग घायल हो गए हैं। कुछ लोगों की मौत की बात भी कही जा रही है लेकिन अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
भगदड़ के बाद की भयावह तस्वीर सामने आई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि लोगों के जूते चप्पल और कपड़े पड़े हुए हैं किसी का सामान पड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि अचानक भीड़ संगम की तरफ बढ़ गई कुछ लोग जमीन पर बैठे थे और लोग उनके ऊपर कूदते हुए निकल गए। भयावह तस्वीर सामने आई है। यहां पर कोई अपने परिजन की मौत पर बिलखता दिखा तो कोई भीड़ में खो गया था पुलिसकर्मी स्ट्रेचर पर घायल लोगों को ले जाते दिख रहे थे।
महाकुंभ में अखाड़ा परिषद ने रद्द कर दिया आज का अमृत स्नान
महाकुंभ में संगम स्थल पर मची भगदड़ के बाद अखाड़ा परिषद ने सभी 13 अखाड़े का आज का अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया है। अब तक की जानकारी के अनुसार भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है और जिनका इलाज मेला क्षेत्र की सेक्टर 2 में बने केंद्रीय अस्पताल में चल रहा है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से स्पष्ट रूप से मना किया है। उन्होंने स्थिति पूरी तरह से ठीक और शांतिपूर्ण तरीके से स्नान होने की बात कही गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad