रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव ककरूआ से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर एक 17 वर्षीय लड़का चाली राजा पिता कुंदन सिंह आदिवासी निवासी ककरुआ गुलाब ने देर रात पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लड़का शाम को खाना खाकर घर से गांव में घूमने के लिए निकला था।
काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,जिसके बाद उसका शव रात करीब तीन बजे मृतक के घर के पास ही पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों से इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad