निगम की जमीन घोटाला केस में विवादित रहे और उपायुक्त पद से हटाए गए विकास सोलंकी के घर आज तड़के ईओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारा और जांच शुरु की है। इंदौर की टीम ने सुबह 4 बजे ग्लोबस कॉलोनी स्थित उनके निवास पर छापा मारा। यह आय से अधिक संपत्ति का मामला होने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई में इंदौर डीएसपी पवन सिंघल अपनी टीम के साथ मौजूद हैं।
विकास सोलंकी पहले भी विवादों में रह चुके हैं। लेखापाल विकास सोलंकी समेत 36 आरोपियों के खिलाफ 7 महीने पहले उज्जैन लोकायुक्त ने बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में आरोपी बनाकर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इस मामले में करोड़ों की जमीन को कम दाम में बेचने का आरोप है। जिसके बाद लोकायुक्त में करीब 7 माह पूर्व केस दर्ज किया गया था और इस मामले में उन्हें नगर निगम में उपायुक्त पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही सोलंकी पर विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई थी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
