यमुना पर विवाद: कौन सा जहर और कितने टन डाला, हरियाणा CM सैनी ने कहा- जिस माटी में पैदा हुए उसी का अपमान कर रहे केजरीवाल

हरियाणा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. बीते दिनों दिल्ली की मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसका वीडियो आप संंयोजक केजरीवाल ने शेयर किया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी की हरियाणा सरकार ने दिल्लीवालों के पानी में जहर घोला है. इस बयान के बाद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है. जिसमें उन्होंने केजरीवाल से जहर के बारे में जानकारी मांगी है.

नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि घटिया और झूठ की राजनीति करने के मामले में केजरीवाल का कोई सानी नहीं है. केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहां वे पैदा हुए हैं. हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं और इसकी पूजा करते हैं, हरियाणा के लोग भला नदी के पानी में जहर क्यों मिलाएंगे?

नायब सैनी ने मांगा केजरीवाल से जवाब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया. उन्हें कैसे पता लगा कि इसमें जहर है.इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें जहर है.

उन्होंने सवाल किया कि केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया, कितने टन जहर डाला गया.फिर बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका, कोई दीवार बनाई , कहां बनाई? अगर पानी जहरीला था तो उस जहरीले पानी से कितनी मछलियां मरी थी?

मानहानि का करेंगे दावा- सीएम सैनी

अरविंद केजरीवाल ने वर्ष 2020 में झूठा वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगूंगा. चुनावों में संभावित हार को देखकर केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है. सैनी ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरन्त माफी मांगे केजरीवाल, वर्ना हम उनके खिलाफ करेंगे मानहानि का दावा करेंगे.

क्या कुछ आरोप है आम आदमी पार्टी का?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह आरोप लगाया था.नका वीडियों आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर शेय़र किया था. सीएम आतिशी ने दावा किया कि हरियाणा सरकार जानबूझकर यमुना के पानी को जहरीला बना रही है ताकि दिल्ली वालों को पीने का पानी न मिल सके. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हरियाणा से यमुना के रास्ते दिल्ली आने वाले पीने के पानी में जहर मिलाने का षड्यंत्र किया.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry