सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले से एक ऐसा सनसनीखोज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां जिला जेल परिसर के क्वार्टर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र 18 वर्षीय कमल है जोकि 12वीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के दौरान उसके पिता सिरसा जिले के तेजाखेड़ा निवासी संदीप कुमार अपनी मां की तेरहवीं पर घर गए हुए थे। बहन भाई को फंदे पर लटका हुआ देखकर चिल्लाने लगी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा।
संदीप कुमार जिला कारागार सोनीपत में जेल वार्डन हैं। वह अपने परिवार के साथ जेल परिसर स्थित क्वार्टर में रहते हैं। वह अपने बेटे-बेटी को कमरे पर छोड़कर पत्नी के साथ अपनी मां की तेरहवीं में गांव गए हुए थे। उनका बेटा कमल सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा का छात्र था। उसका मंगलवार को पेपर था लेकिन उसने सोमवार रात में ही फंदा लगा लिया। वह पढ़ाई को लेकर तनालिसव में था।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और घटना के बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
