लोकप्रिय इंडियन यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट और उनकी पत्नी रीतु राठी इन दिनों अपनी शादी में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. तनेजा से अलगाव की अफवाहों के बीच रीतु ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘मैं अपने बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं.‘ इसके साथ ही लोगों से अपील की कि वे तनेजा को खलनायक बनाना बंद करें. उन्होंने तनेजा के उन शब्दों को भी दोहराया, जिन्होंने तलाक की अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पुरुष बहुत जल्दी खलनायक बन जाते हैं.’
आप बताएंगे कि वो वफादार था या नहीं: रीतु राठी
उन्होंने रुंधे गले से आगे कहा, ‘लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे बताएंगे कि वह किस तरह का आदमी थी. मैं उसे अंदर से जानती हूं. मुझे आपसे सुनने की जरूरत नहीं कि वह सच्चा था या नहीं. वफादार था या नहीं.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे हर परिस्थिति से गुजरते देखा है.’
यहां देखें वीडियो, तलाक की अफवाहों के बीच क्या बोलीं रीतु राठी
रीतु ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के सपोर्ट की जरूरत नहीं है. इसके अलावा उन्होंने समाज को गपशप और अफवाहें फैलाने के लिए भी दोषी ठहराया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
