आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले से हत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. प्रेमी-प्रेमिका की शादी से परेशान था. इसलिए उसने प्रेमिका की दर्दनाक ढंग से हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
सत्य साईं जिले के ओडिसी मंडल के कोंडाकमर्ला गांव में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर दी. प्रेमिका की शादी के बाद कुछ समय के लिए दोनों के बीच संबंध ठीक रहे, लेकिन धीरे-धीरे करके दोनों के बीच संबंध खराब होने लगे. प्रेमी शादीशुदा प्रेमिका के किसी दूसरे आदमी के करीब होना बर्दाश्त नहीं कर सका और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.
घर बुलाकर की प्रेमिका की हत्या
आरोपी प्रेमी की पहचान के इरफान निवासी डाबुरुवारीपल्ली के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी ने हत्या की इस घटना को अपने घर में अंजाम दिया है. आरोपी ने पहले प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और फिर मौके मिलते ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. वहीं, इस हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी होते पुलिस मौके पर पहुंची और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मृतका की पहचान मेहताज के रूप में हुई है. वहीं, उसकी शादी बबजन नाम के शख्स के साथ हुई थी. घटना की जानकारी देते हुए पति बबजन ने बताया कि आरोपी ने मेहताज को अपने घर में बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे के कारण को लेकर पूछताछ कर रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad