महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आज दिल्ली दौरा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं और उनकी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों के होने की संभावना है। पुणे की विधान परिषद सीट को लेकर शिंदे गुट की शिवसेना में चल रही नाराजगी और विभिन्न निगमों में मची रार के बीच उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, दिल्ली में वे किन-किन केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे, इसे लेकर अभी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं।
⚡ उल्हासनगर मनपा में महायुति को बड़ा झटका: बीजेपी ने शिंदे सेना के साथ गठबंधन तोड़ने का किया ऐलान, सामने आया विवाद
मीरा-भायंदर के बाद अब उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) में भी महायुति के भीतर बड़ी दरार सामने आ गई है। स्वीकृत नगरसेवकों की नियुक्ति को लेकर भाजपा और शिंदे सेना के बीच उपजा विवाद अब खुलकर सड़क पर आ गया है। भाजपा की स्थानीय समन्वय समिति ने उल्हासनगर में शिंदे सेना के साथ स्थानीय स्तर पर महायुति तोड़ने का बड़ा फैसला लिया है और इसका प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को भेज दिया है, जिस पर अंतिम निर्णय वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।
🗣️ कमलेश निकम के बयान पर गरमाई राजनीति: बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद
दोनों दलों के बीच बयानों और धमकियों का दौर भी शुरू हो गया है। शिंदे सेना के नेता कमलेश निकम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पर दिए गए बयानों के बाद भाजपा नेताओं का एक कथित धमकी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मनोनयन प्रक्रिया में भाजपा को 4 की जगह सिर्फ 2 और शिवसेना को 5 सीटें मिलने के बाद से यह विवाद भड़का है। भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है कि राजनीतिक मर्यादा तोड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad