रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में पति के सामने दरिंदगी का शिकार हुई पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि हम लोग भैरव बाबा मंदिर गए दर्शन करने गए थे। फिर वहां से हम लोग लौट रहे थे एक गुंडा आया फिर हम लोग भागने की कोशिश किए। लेकिन इतने में चार गुंडे सामने से आ गए और हमें मारने लगे। हम लोग पूछे कि क्यों मार रहे हैं वो हम लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
उसमें से एक बता रहा था कि हम मीडिया प्रभारी के लड़के है फिर वो बोला पुलिस को बता दो चाहे कलेक्टर को पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। फिर हम लोग बोले हम लोगों को छोड़ दीजिए हम लोग पति पत्नी है तो भी हम लोगों के साथ गलत कर रहे थे। हमारे साथ पांच लोगों ने गलत किया है वीडियो भी बना रहे थे हम लोगों की और धमकी दे रहे थे। उन लोगों ने कहा कि ये हमारा रोज का काम है।
और ये भी पढ़े
बता दें कि रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए कई लोगों ने मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जहां भैरव बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आए दंपत्ति के साथ आरोपियों ने पहले जमकर मारपीट की फिर पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले के कई संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है जबकि इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad