मध्य प्रदेश के उज्जैन में सनसनीखेज घटना सामने आई है. पति, सास और ननद की प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे महिला की मौत हो गई. महिला ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाया और एक सुसाइड नोट भी लिखा है. वीडियो में उसने प्रताड़ना देने वाले सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
पूरा मामला कुछ ऐसा है कि नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित तिरुपति प्लेटिनियम कॉलोनी निवासी नूपुर पति सतीश जाट उम्र 25 वर्ष ने ससुराल के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर सल्फास की गोलियां खाई और आत्महत्या कर ली. नूपुर ने सल्फास की गोलियां खाने से पहले एक वीडियो और सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें वह पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट और ननद भावना व पूजा जाट द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
