भगवंत मान सरकार की कोशिशों ने रंग लाना शुरू कर दिया है। इन कोशिशों के चलते पंजाब में धान की लिफ्टिंग लगातार जोर पकड़ रही है। इसके चलते लिफ्टिंग का आंकड़ा 4 LMT के पार पहुंच चुका है। आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर को 4.13 LMT लिफ्टिंग हुई थी जबकि आज 28 अक्टूबर को 2288 मिलर्स लिफ्टिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि आज लिफ्टिंग का आंकड़ा 5 LMT के पार पहुंचने का अनुमान है।
पंजाब सरकार की कोशिशों के चलते किसानों ने राहत की सांस ही है। लिफ्टिंग के जोर पकड़ने के बाद किसानों की मुश्किलें कम होंगी। यहां यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले की कहा था कि दिवाली के मौके पर किसान मंडियों में नहीं परेशान होंगे, जिसके नतीजे अब सामने आ रहे हैं।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%