महाकुंभ के श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था करें… CM मोहन यादव ने जापान से दिये निर्देश

मध्य प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को हुई भगदड़ और कई श्रद्धालुओं की मौत हो जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख प्रकट किया है. सीएम मोहन यादव इन दिनों जापान में हैं. जापान के कोबे से ही मुख्यमंत्री यादव ने प्रयागराज भगदड़ को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन और रीवा संभाग के आयुक्त बीएस जामोद से फोन पर बातचीत की और समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव को फोन पर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित और प्रभावी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ में बहुत ही दुखद घटना घटी है, जिसमें कई श्रद्धालु काल के गाल में समा गये. परमात्मा उन सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें.

मध्य प्रदेश से गए श्रद्धालुओं की भी मौत

सीएम मोहन यादव महाकुंभ हादसे पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि प्रयागराज की दुर्घटना में मध्यप्रदेश के भी कुछ श्रद्धालुओं की मृत्यु की जानकारी मिली है. उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की.

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

सीएम मोहन यादव महाकुंभ हादसे पर अफसोस व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की हुकुमबाई लोधी के अतिरिक्त प्रदेश के दो अन्य श्रद्धालुओं की भी असमय मौत हो गई है.

सीएम मोहन यादव ने कहा कि तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है. इसके अतिरिक्त, नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा शोकाकुल परिवार की हर संभव मदद की जा रही है.

आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ में बुधवार को 30 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में कई लोग घायल हो चुके हैं. घायलों का इलाज चल रहा है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने चिंता व्यक्त की है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry