मशहूर Palace में खुशी-खुशी चल रही शादी में मचा हड़कंप, हुई घटना ने उड़ाए सबके होश

पंजाब

खरड़: खरड़ के नजदीकी गांव स्वाड़ा स्थित शादी समारोह के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने शादी के मंडप से नकदी, मोबाइल फोन और लाखों रुपए के आभूषणों से भरे 2 बैग चोरी कर लिए। घटना की सूचना मजात पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने सदर थाने के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-91 मोहाली निवासी अभिषेक गर्ग ने बताया कि उनकी बहन की शादी 23-24 नवंबर की रात लॉन्ड्रां-चुन्नी रोड स्थित मैरिज पैलेस ट्रेलिस गार्डन में थी। रात करीब 1:29 बजे जब वह मंडप के पास लावां फैरों की तैयारी कर रहा था तो उसने अपने 2 बैग जमीन पर रख दिए। महज 3 मिनट में उसके दोनों बैग गायब हो गए।

अभिषेक ने कहा कि उसके एक बैग में 4.50 लाख रुपए नकद, 2000 कनाडाई डॉलर, 400 अमेरिकी डॉलर थे, जबकि दूसरे बैग में 21,000 रुपये नकद, एक सोने का कंगन, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी का पर्स, उनकी मासी की बेटी और उसकी बहन का मोबाइल था, उसके मामा प्रवीण कुमार का कैनेडियन पासपोर्ट, पी.आर. कार्ड सहि सब गायब थे। इसे कोई अज्ञात व्यक्ति मौके से चुरा कर फरार हो गया था। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  कैमरे की फुटेज की मदद से उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *