मंदिर माथा टेकने गई महिला से पुजारी का शर्मनाक कांड! हैरान कर देगा मामला

पंजाब

खन्ना : शहर के रत्नहेड़ी रोड इलाके में एक मंदिर के बीच महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। माथा टेकने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। यह करतूत मंदिर के पुजारी ने की। महिला अपनी इज्जत बचाकर भागी और मोहल्ले में शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने एकत्रित होकर विरोध किया और पुलिस के पास शिकायत की गई। पुलिस ने पुजारी प्रभु राय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मोहल्ला वासियों के अनुसार प्रभु राय इस मोहल्ले में करीब 20-25 सालों से रहता है। उसने अपने घर के साथ मंदिर बनाया हुआ है। मंदिर में मोहल्ले के लोग माथा टेकने आते हैं। बाहर से भी लोग आते रहते हैं। मोहल्ले की एक महिला सुबह माथा टेकने गई तो पुजारी प्रभु राय पोछा लगा रहा था। वह तुरंत उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा। महिला अपनी इज्जत बचाकर गली में भागी और शोर मचा दिया।

आरोपी पुजारी की उम्र 50 साल के करीब बताई जा रही है। उसकी 22 सालों की बेटी और 20 साल का बेटा भी है। इस घटना के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए तो शहर की कई धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सिटी थाना में पहुंच गए। इस घटना की कड़ी निंदा की गई। पुजारी खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सिटी थाना के एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी पुजारी प्रभु राय के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *