भोपाल में दर्दनाक हादसा, कॉलेज बस ने स्कूटी को कुचला, पिता की मौत, बेटी घायल

मध्य प्रदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में टीटी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात कॉलेज बस ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बस चालक मौके से भाग गया,वहीं बस की चपेट में आए तीन लोग भी घायल हुए है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के नानके पेट्रोल पंप के पास की है।

मृतक का नाम हिर्देश अग्रवाल है जो लखरापुरा के रहने वाले थे। वहीं, उसकी घायल बेटी का नाम अनिका (6) है। इधर हादसे के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बस ड्राइवर का पता लगा रही है, जिस जगह हादसा हुआ, वह शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। न्यू मार्केट और अन्य इलाकों की तरफ जाने वाले लोग यहां से गुजरते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की यहां शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry