पाकिस्तान से अपना देश संभाला नहीं जा रहा है और दूसरे देशों के युद्ध में कूदने की फिराक में है. भारत से मार खाए हुए पाकिस्तान को कुछ दिन ही बीतें कि अब वह ईरान का हमदर्द बनने लगा है. खबरों के मुताबिक ईरान इजराइल युद्ध में पाकिस्तान ईरान को कई तरह की सहायता दे रहा हैं. अब उसने इजराइल को परमाणु बम की धमकी भी दे डाली है.
ये धमकी पाकिस्तान ने ईरान के जरिए इजराइल को दी है. ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने शुक्रवार को एक ईरानी टीवी के इंटरव्यू में कहा, “पाकिस्तान ने ईरान से कहा कि अगर इजराइल तेहरान में परमाणु बम गिराता है, तो हम भी उन पर परमाणु बम गिराएंगे.” बता दें, इस समय मध्य पूर्व में सिर्फ इजराइल के पास परमाणु बम हैं, इजराइल का दावा है कि ईरान भी परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में अगर जंग ने भयानक रूप लिया, तो पाकिस्तान भी इस जंग में कूदने की बात कर रहा है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
