भारत-पाकिस्तान युद्ध के मुहाने पर है. दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चरम पर है. इस बीच लोगों के बीच चिंता है कि अगर युद्ध शुरू हुआ को देश में कई चीजों की किल्लत हो सकती है. इसलिए लोग घरों में सामान और राशन जमा करने लग गए हैं. इसके अलावा लोगों को फिक्र है कि अगर युद्ध हुआ तो पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है. इसलिए कई जगह पेट्रोल पंपों पर भी लंबी लाइन देखी गई हैं. सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग ऐसा दावा कर रहे हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा.
तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए देश को लोगों को पर्याप्त स्टॉक होने का आश्वासन दिया है. कंपनियों ने कहा कि तनाव के बीच देश में तेल की किसी तरह की कमी नहीं होगी और ना ही सप्लाई प्रभावित होगी. कंपनियों ने कहा कि “घबराहट में खरीदारी करने की कोई ज़रूरत नहीं है” और पेट्रोल, डीजल साथ ही LPG सहित ईंधन सभी दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
