खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस डाइट के साथ ही एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी होती है.ऐसे में जो लोग योग या फिर जिम जाकर एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं,उनमें कुछ लोग रोजाना वॉक या फिर रनिंग यानी की दौड़ना बेहतर मानते हैं.यह भी एक तरह का कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है,जिससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने और कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है.यह एक्सरसाइज सबसे आम है,जिसे बिना किसी इक्विपमेंट के किसी भी जगह पर किया जा सकता है.
इसे शुरू करना आसान है.लेकिन अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे करना चाहिए,क्योंकि हार्ट से जुड़ी समस्याओं में इसे न करने की सलाह दी जाती है.वहीं एक सीमित मात्रा में अपने शरीर की जरूरत के मुताबिक ही रनिंग करनी चाहिए.बच्चे से लेकर बड़े सभी के लिए यह बेस्ट रहेगी.दौड़ने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार में मदद करता है.लेकिन दौड़ते समय ब्रेन,हार्ट और लंग्स पर क्या असर पड़ता है.आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
