सास-दामाद, जीजा-साली और देवर-भाभी के बाद अब समधी-समधन की अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर एक शख्स अपनी ही बेटी की सास यानी खुद की समधन के साथ भाग गया. समाज ने भी हस्तक्षेप किया लेकिन प्यार परवान चढ़ चुका था और दोनों एक दूसरे के साथ ही जीना चाहते थे इसलिए समाज के फैसले को भी उन्होंने दरकिनार कर दिया. समधन दोबारा समधी के पास चली गई. अब बारिश का मौसम आते ही समधी-समधन की इस लव स्टोरी नया मोड़ आया है.
जानकारी के मुताबिक, प्रताप थावलिया की बेटी ने कुछ समय पहले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी. इसके बाद दोनों के परिवारों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया और प्रताप की बेटी खुशी खुशी ससुराल में रहने लगी. प्रताप का भी बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल में आना जाना होने लगा. इसी दौरान बेटी की सास के साथ प्रताप का अफेयर शुरू हो गया. तब को किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी. लेकिन समधी-समधन की लव स्टोरी इस कदर परवान चढ़ी की समाज की परवाह किए बगैर दोनों घर से भाग गए.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad