छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हुई और लोहे के खंभे से जाकर टकरा गई। यह घटना तामिया के बाकी गांव की है, इस हादसे में आर्मी का जवान घायल हो गया है और उसके दोस्त की दर्दनाक मौत हो गई परिजन दोनों को लेकर तत्काल तामिया अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां से गंभीर घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमडी गांव का रहने वाला उदयभान सिंह भारतीय सेना में जवान है और अभी उसकी पोस्टिंग बिहार में है। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया हुआ है और अपने दोस्त ओम नारायण के साथ बाइक से कहीं काम से जा रहा था,इस दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और लोहे के खंभे से टकरा गई एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजन निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए यहां पर जवान के दोस्त ने दम तोड़ दिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad