किसानों के आंदोलन के चलते शंभू बार्डर पर एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल, आज फिर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ है, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे।
करीब आधे घंटे तक पुलिस और किसानों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद किसानों ने बैरिकेड उखाड़ने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके साथ ही वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान करीब 9 किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंचे हैं। उधर, अंबाला के DC और SP किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर तक मामले में बड़ा डेवलपमेंट होने जा रहा है। आपकी मांगें सरकार तक पहुंचाई गई हैं, आप हाईकोर्ट पर भरोसा कीजिए। हाई पावर कमेटी से मीटिंग जल्द करवाई जाएगी। मगर आप सिर्फ हमारी बात मानें। उधर किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad