अमृतसर: पंजाब में बारिश के बीच हलका अटारी के अधीन पड़ते गांव खैरनबाद में एक गरीब परिवार की छत गिरने से गुरफतह सिंह (4) की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, मृतक गुरफतह सिंह के पिता लवप्रीत सिंह अपने भाई विशाल, बेटे गुरफतिह सिंह और 8 साल की बेटी नवजोत कौर के साथ कच्ची छत पर सो रहे थे। सुबह होने पर मृतक बच्चे का पिता कच्ची छत से बाहर आया ही था कि छत गिर गई , जिससे विशाल और नवजोत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए तथा गुरफतह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात से शुरू हुई बारिश के कारण सुबह करीब 8 बजे छत गिर गई, जिससे चार वर्षीय बच्चा गुरफतह सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
