खतरे के निशान पर Pong Dam, सहमे लोग…पढ़ें पूरी खबर

पंजाब

हाजीपुर: हिमाचल में बादल फटने और मलाना डैम टूटने से पंडोह डैम झील में जल स्तर बढ़ने से पंडोह डैम के फ्लड गेट खोले जाने से पौंग डैम में पानी का जल स्तर 1 दिन में करीब 5 फुट बढ़ा है, लेकिन पानी अभी भी खतरे के निशान से करीब 65 फुट दूर है। क्योंकि पौंग डैम में खतरे का निशान 1390 फुट पर रखा गया है।

जानकारी के अनुसार आज 6 बजे पौंग डैम झील में पानी का स्तर 1325.16 नोट किया गया जो गत वर्ष से करीब 12 फुट नीचे है। गत वर्ष 1 अगस्त को पौंग डैम झील में पानी का लैवल 1336.77 था। जानकारी के अनुसार 31 जुलाई 2024 को पौंग डैम झील में पानी का स्तर 1320.06 फुट था, जो एक दिन में करीब 5 फुट बढ़ा है। इससे आस-पास के लोगों में डर छाया हुआ है।

आज पौंग डैम झील में 1 लाख 75,000 क्यूसिक पानी आ रहा है और आऊट फ्लो 11500 क्यूसिक है। अब देखना यह है कि हिमाचल के पंडोह डैम के खोले गए फ्लड गेटों का असर पौंग डैम झील में कितना पड़ता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry