बागेश्वर बाबा की हिंदुओं से अपील- सभी अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारंभ करें

मध्य प्रदेश

छतरपुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सभी हिंदुओं को अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सभी अकाउंट पर अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हिंदू अंकित, हिंदू सत्यम, हिंदू मनीष, हिंदू धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगाना प्रारंभ कर दें और सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे हिंदू लगाएं, इससे एक क्रांति खड़ी होगी।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन किया गया था जो 18 अक्टूबर से 24 अक्तूबर तक किया गया था, जिसमें उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील कि आप सभी लोग अपने-अपने सोशल मीडिया अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिखना शुरू करें।

इस दौरान उन्होंने कथा सुनने के लिए आए हुए सामने बैठे सभी श्रद्धालु, भक्तगणों से अपने-अपने मोबाइल निकालने को कहा और कहा कि यह वीडियो आप सभी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कीजिए जातपात को मिटाने के लिए अपनी जाति नाम के आगे हिंदू लगाना प्रारभ कर दें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry