बड़े स्वाद से भटूरे खाने वाले जरा सावधान, तस्वीरें होश उड़ा देगी

पंजाब

बड़े स्वाद से भटूरे खाने वाले जरा सावधान हो जाएं। दरअसल,  घर पर मंगवाएं भटूरे में से सुसरी मिलने से हड़कंप मच गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने  के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकान पर छापा मारा गया है, जिससे वहां मौजूद दुकानदार के हाथ-पांव फूल गए। विभाग के अधिकारी का कहना है कि दुकानदार द्वारा मैदे को छानने की बजाए सीधे बोरी से लिया जाता है, जिस कारण सुसरी पाई गई।फिलहाल अधिकारी द्वारा दुकानदार को मैदा छानने की हिदायत दी गई है। वहीं उक्त वायरल हो रही वीडियो अमृतसर की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *