चंडीगढ़: लड़की को अगवा करके गैंगरेप करने के मामले में फरार 2 आरोपियों को सैक्टर-11 थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान चुलू और दुरगेश के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि बेटी को 2 नौजवान बहला -फुसला कर साथ ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के सारे जानकारों से पूछताछ की पर कुछ पता नहीं चला।
पुलिस के हाथ कुछ सबूत मिले और आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस यू.पी. पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरन कैद में रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।यह सुनकर पीड़िता डर गई और किसी को नहीं बताया। दोनों आरोपी इसका फायदा उठाते रहे और कई दिनों तक दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता के बयान पर परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
एक मासूम बच्चे की मौत
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे इतना डरा दिया था कि वह किसी से कुछ नहीं कह पाई। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भपात कराने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने इनकार कर दिया। आरोपियों ने अपनी घिनौनी हरकत बंद नहीं की और 5 महीने के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 316 (डी) जोड़ दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad