अमृतसर: अमृतसर के वेरका इलाके से एक बड़ी वारदात सामने आई है जहां हाल ही में हुए एक विवाद के राजीनामे के लिए बुलाए गए 27 वर्षीय युवक कुलदीप की हत्या कर दी गई। इस बारे में बात करते हुए मृतक के चाचा सुखदेव सिंह राजू ने बताया कि उसके भतीजे के साथ कुछ युवकों ने विवाद के बाद राजीनामे की बात कही और मक्खन के ढाबे पर बुलाकर गोलियां मार दी। उसके सीने और पेट में 6 गोलियां लगी हैं। इस संबंध में हम पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हैं।
इस मौके पर पहुंचे ए.सी.पी. ईस्ट शीतल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मक्खन ढाबे पर एक युवक को गोलियां मार दी गईं है। मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक कुलदीप सिंह गोपी को समझौते के तहत ढाबे पर बुलाया गया था और गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
