बात एक ऐसे चोर की है, जो करोड़ों का मालिक है. इस चोर के पास मुंबई जैसे शहर में फ्लैट, बिहार में अच्छा-खासा मकान और खेती की जमीन के अलावा काफी बैंक बैलेंस भी है, लेकिन ये दौलतमंद चोर चोरी की अपनी आदत से मजबूर था. ये चोर वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाता था कि लोगों को किसी तरह का शक न हो. वो पुलिस को चकमा देने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करने जाता था. चोरी के लिए और क्या-क्या तरीके अपनाता था ये मालदार चोर और कैसे पुलिस की पकड़ में आया… देखिए ये रिपोर्ट.
मुंबई के मालाड पुलिस ने एक ऐसे शातिर सहजादे चोर को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस से बचने के लिए महिला का भेष बनाकर और CCTV कैमरे से बचने के लिए रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल करता था. मालाड पुलिस ने सहजादे चोर के पास से सोना पिघलाने वाली मशीन, सोने-चांदी के 36 तोले गहने, महिलाओं के कपड़े सहित कैश जब्त किया है. पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी चोर कई बंगले और फ्लैट का मालिक है. काफी लंबे समय से वह ऐसे चोरी को अंजाम देता था, लेकिन अब तक पकड़ा में नहीं आया. हालांकि उसने अब तक ऐसे दर्जनों चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. मालाड पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद शहजादे चोर को गिरफ्तार कर लिया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
