अबोहर : निकटवर्ती गांव कच्च सीड फार्म निवासी एक युवती द्वारा प्रेमी से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे यहां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां युवती को तीन दिन बाद होश आया तो युवती ने अपने बयान पुलिस को दर्ज करवाए।
पुलिस को दिए बयानो में करीब साढे 18 वर्षीय युवती ने बताया कि पक्का सीडफार्म निवासी एक युवक करीब एक साल पहले से उसे जानता है। जिसने करीब एक साल तक उसे बहला फुसलाकर अपने रिलेशन में रखा और अब वह उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता का आरोप है कि 17 अक्टूबर को भी उक्त युवक ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और फिर से उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया इतने में लड़के की मां व बहन घर आ गए, उन्होंनें भी उससे उनके लड़के से शादी करने का दबाव बनाया जब उसने शादी करने से इंकार किया तो लड़के, उसकी मां व बहन ने उसे जलील कर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
इस बात से आहत होकर उसने घर आकर उसने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया जहां 3 दिन बाद आज उसे होश आया तो उसने पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। पीड़िता ने बताया कि उक्त युवक ने उसे धमकी भी दी है कि अगर उसने उक्त युवक संग शादी नहीं की तो वह उसके छोटे भाई को स्कूल जाते समय हमला कर उसे जान से मार देगा। नगर थाना नं 2 की प्रभारी प्रमिला ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं उसके बयानों पर उक्त युवक और उसके परिवार के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad