मोगा : ठगों द्वारा आए दिन लोगों को अलग-अलग तरीकों से शिकार बनाया जा रहा है। ऐसा ही मामला कस्बा धर्मकोट से सामने आया है। यहां पैसे दोगुना करने का झांसा देकर दंपती से ढाई करोड़ की ठगी की गई है। इसे लेकर थाना धर्मकोट की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जसविंदर कौर ने बताया कि उसकी पहचान की महिला व उसके 2 साथियों ने उसके पति को अपनी बातों में लगा कर पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ढाई करोड़ की ठगी की है। इस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%