लुधियाना : महानगर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जान पहचान के व्यक्ति ने ही लाखों की धोखाधड़ी कर डाली। बताया जा रहा है कि, बिना सहमति के डी-मैट अकाउंट से लाखों रुपए के शेयर बेचने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने थ्रीके रोड़ के रहने वाले संजय कुमार के बयान पर अय्याली चौक के रहने वाले अभिषेक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सजंय कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उसकी जान-पहचान थी। उक्त आरोपी ने उसकी सहमति के बिना उसका मोबाइल नंबर प्रयोग कर उसके डी-मैट खाते से लाखों रुपए के शेयर बेच कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%