पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लूटपाट की वारदातों में शामिल 3 आरोपी काबू

पंजाब

लुधियाना: शहर के अलग-अलग इलाकों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी सी.आई.ए. 2 की पुलिस ने 3 युवकों को काबू कर लिया, जबकि गिरोह का सरगना पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों से 5 मोबाइल, 1 लैपॅटाप, 2 मोटरसाइकिल, लोहे के दात व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

आरोपी बाऊंसर, ए.सी. रिपेयर करने का काम व ओवार लाक का काम करने की आड़ में वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों की पहचान गांव कोहाड़ा के रहने वाले गुरकीत सिंह उर्फ गुरी, मोहल्ला हरगोबिंद नगर के रहने वाले अंगद कुमार, भोला कालोनी ताजपुर रोड के रहने वाले रिंकू कुमार उर्फ रिंकू व फरार की पहचान रामनगर मुडिंया कलां के रहने वाले अजय कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में की है।

इंस्पेक्टर राजेश शर्मा इंचार्ज सी.आई.ए. 2 ने बताया कि आरोपियों ने 1 अक्तूबर को बी.एस.एन.एल. के कर्मचारी राकेश कुमार से उसका लैपटॉप व नकदी छीन ली थी, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मौके पर जाकर आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि काबू किए गए उक्त 3 आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे और जब राकेश जालंधर जाने के लिए समराला चौक के पास बस का इंतजार कर रहा था तो आरोपियों ने उससे लैपटॉप व नकदी छीन ली।

पुलिस ने फुटेज के आधार पर आगे जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपियों के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर-3 में मामला दर्ज है। आरोपियों से अभी शिकायतकर्त्ता का मोबाइल व अन्य सामान बरामद करने वाला है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *