पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अहम खबर, पंजाब पुलिस ने की यह नई प्रणाली की शुरूआत

पंजाब

गुरदासपुर : राज्य में पारदर्शी और समयबद्ध नागरिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एक सुव्यवस्थित और आधुनिक प्रणाली शुरू की है, जिससे नागरिकों को पूर्व-सत्यापन एस.एम.एस. प्राप्त करने में सुविधा होगी और वैरिफिकेशन के बाद एस.एम.एस. आवेदक अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर हरीश दायमा ने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों को सुचारू एवं कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब पंजाब पुलिस आवेदक को पीबी सांझ से एसएमएस भेजेगी। सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जा रही है, जिसमें वेरिफिकेशन अधिकारी का नाम तथा बैठक की तिथि व समय की जानकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सुधार का उद्देश्य अनावश्यक अनिश्चितता को कम करना तथा आवेदक को उसकी वैरिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है।

एस.एस.पी. ने कहा कि इसके अलावा नागरिक वैरिफिकेशन उपरांत एसएमएस का भी उपयोग कर सकेंगे। वे अपने फीडबैक में संबंधित अधिकारी के व्यवहार के बारे में भी रिपोर्ट भेज सकेंगे। उन्होंने कहा कि फीडबैक देने के लिए आवेदकों को ‘पीबी सांझ’ से सत्यापन के बाद एसएमएस प्राप्त होगा। एक फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें फीडबैक फॉर्म का हाइपर लिंक होगा। आप फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव, टिप्पणी या समस्या सांझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह फीडबैक प्रणाली पंजाब पुलिस को सेवाओं के मानकों को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में सहायता करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry