जालंधर : पंजाब में एक बार फिर लगातार 2 छुट्टियां आ रही हैं। श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 2 छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बता दें कि 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के दिन पूरे पंजाब में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 11 फरवरी को जालंधर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी, इसलिए 11 तारीख को जालंधर में छुट्टी रहेगी। इसे चलते जालंधर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 और 12 फरवरी को बंद रहेंगे।
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं तथा स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने आदेशों में कहा कि यह आदेश उन स्कूलों व कॉलेजों की संबंधित कक्षाओं पर लागू नहीं होंगे, जहां उक्त तिथि को बोर्ड व विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धारित हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad