पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या, होमगार्ड जवान को घर में और दो युवकों को सड़क पर मौत के घाट उतारा

मध्य प्रदेश

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा में विश्वकर्मा परिवार पारिवारिक विवाद चल रहा था।

इस मामले में कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसी बात के चलते सुबह दोनों परिवारों में हुए विवाद पर दो लोगों की गोली मारकर एवं एक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए

इस घटना में होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा की हत्या की गई है। इस घटना में जहां विक्की और उमेश को गांव के बाहर आम रास्ते पर गोली मारकर हत्या की गई वहीं दूसरी ओर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की घर में ही धारदार हथियारों एवं कुल्‍हाड़ी से हत्या की गई।

हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित थाना प्रभारी एवं अनेक पुलिस बल पहुंच गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry