इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के विजयनगर क्षेत्र में बुलेट और कार कि पिछले दिनों टक्कर होने के बाद बुलेट सवार युवकों ने कार सवार युवक की जमकर पिटाई की थी, वहीं मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मारपीट करने वाले बुलेट सवार युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर उनको गिरफ्तार किया और उसी क्षेत्र में उनका जुलूस भी निकाला और इस दौरान युवक हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगते हुए नजर आए।
आपको बता दें पिछले दिनों इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के 71 नंबर स्कीम में एक कार सवार युवक राह चलते वाहन चालकों से हाथ जोड़कर बुलेट सवार युवको की पिटाई से बचाने की गुहार लगा रहा था। लेकिन युवक की बेरहमी से बुलेट सवार युवकों के द्वारा पिटाई की जा रही थी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ उसके बाद पीड़ित की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
प्रकरण दर्ज करने के बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। विजय नगर पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों का जुलूस भी निकाला वह हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आए इस पूरे मामले में पुलिस ने निलेश कल्याण, विक्की उर्फ प्रज्वल शंकर और नीरज चौहान को गिरफ्तार किया है, फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड को भी खंगालने में जुटी हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad