गर्मी-धूप और धूल के कारण बालों का झड़ना, पतला होना और रूखा होना एक आम समस्या बन गई है. महिलाएं इन समस्याओं से काफी परेशान है. हेयर फॉल होने की वजह से बाल काफी पतले हो जाते है और उनका बाउंस भी खत्म हो जाता है. ऐसे में ये आपके लुक को भी प्रभावित करते हैं. हेयर फॉल और बालों की तमाम सस्याओं को खत्म करने के लिए महिलाएं मार्केट से शैंप, ऑयल , सीरम और यहां तक ही हेयर मास्क का भी सहारा लेती हैं. लेकिन ज्यादातार इन प्रोडक्ट्स में केमिकल पाया जाता है, जो आपके बालों को ठीक करने के बाजय उन्हें और खराब कर देता है.
इसलिए बालों को नेचुरल चीजों से ठीक करना ही ज्यादा बेहतर है. हालांकि, कम समय की वजह से कुछ महिलाएं होम रेमिडीज का इस्तेमाल नहीं कर पाती. लेकिन घबराने की जररूत नहीं है. आज हम आपको एक क्विक और इतना आसान नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसे इस्तेमाल करने में बस आपको कुछ ही मिनट का समय लगेगा. लेकिन आपके बाल घने, मजबूत और शायनी हो जाएंगे. चलिए जानें क्या है वो क्विक नुस्खा.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad