पाकिस्तान से आए विदेशी पिस्तौल सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस को मिली कामयाबी

पंजाब

अमृतसर : थाना भिंडीसैदा की पुलिस ने इनपुट के आधार पर की गई छापामारी के दौरान आकाशदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह व प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से मेड इन ऑस्ट्रेलिया की एक विदेशी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन व वरना गाड़ी बरामद की गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपियों ने माना कि ये पिस्टल पाकिस्तान से मंगवाई गई थी और इस आरोपी प्रभजीत सिंह को डिलीवर करनी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उसे समय गिरफ्तार किया जब वह प्रभजीत को पिस्तौल डिलीवर कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry