18 जनवरी तक स्कूलों के समय में बदलाव, जानें Timing

पंजाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने ठंड और धुंध के चलते शहर के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों का समय बदल दिया है। यह निर्देश 13 जनवरी से 18 जनवरी तक लागू रहेगा।

सरकारी स्कूल:

सिंगल शिफ्ट स्कूल:
स्टाफ के लिए सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक और विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

डबल शिफ्ट स्कूल:
छठी से बारहवीं कक्षा के लिए:
स्टाफ के लिए सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक और विद्यार्थियों के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

पहली से पांचवीं कक्षा के लिए:
स्टाफ के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक और विद्यार्थियों के लिए दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक।

प्राइवेट स्कूल:

प्राइवेट स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *