पटना: सम्राट इंटरनेशनल होटल में लगी आग, लोगों ने जान बचाने के लिए कमरे की खिड़की से लगा दी छलांग, 5 लोग घायल

बिहार

बिहार के पटना में सोमवार की देर रात एक होटल में आग लग गई. आग लगने की वजह से अफरा तफरी मच गई और घटना में पांच लोग घायल हो गए. ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जहां स्थित सम्राट इंटरनेशनल होटल में आग लग गई. जिस वक्त होटल में आग लगी. उस वक्त होटल में करीब 25 से 30 लोग थे. इनमें से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

आग से बचने के लिए कुछ लोगों ने होटल के कमरे की खिड़की से ही छलांग लगा दी. इस दौरान एक शख्स घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया. आग को बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं. इसके साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

आसपास की बिल्डिंग खाली कराई गईं

कोतवाली थाना से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में खिड़की से छलांग लगाने वाला एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी कमर में चोट आई है. घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती किया गया है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की बिल्डिंग भी सुरक्षा के तहत खाली करा दी गईं. हालांकि अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. इस संबंध में जांच चल रही है.

15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. किसी की भी मौत की कोई पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. होटल से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत होटल के नीचे स्थित मीटर रूम से हुई थी. इस होटल में करीब 15 कमरे हैं. जैसे ही आग लगी लोग जल्दी-जल्दी बाहर की ओर भागने लगे. इसी क्रम में कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़की से भी छलांग लगा दी. अब आग लगने की घटना के कारणों की जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry